AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 6 May 2021

मुख्यमंत्री श्री चौहान 75 लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार रू. ट्रांसफर करेंगे

 ‘‘किसान-कल्याण योजना‘‘ के तहत

मुख्यमंत्री श्री चौहान 75 लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार रू. ट्रांसफर करेंगे 

खण्डवा 6 मई, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  7 मई को ‘‘मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना‘‘ अंतर्गत प्रदेश के 75 लाख किसानों के खाते में 1500 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। शुक्रवार को अपरान्ह 3 बजे आयोजित होने वाले इस वर्चुअल कार्यक्रम का संचार के विभिन्न माध्यमों से सीधा प्रसारण होगा। कार्यक्रम में मंत्रि-परिषद के सदस्य, जन-प्रतिनिधि, कलेक्टर्स, कमिश्नर्स और ‘‘मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना‘‘ के किसान हितग्राही शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के किसानों के लिये ‘‘मुख्यमंत्री किसान-कल्याण सम्मान निधि योजना‘‘ की शुरूआत कर किसानों को मध्यप्रदेश शासन की और से प्रतिवर्ष 4 हजार रूपये दो बराबर किश्तों में दिये जाना शुरू किया है। इन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में भी प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 2-2 हजार रूपये मिल रहे हैं। इस प्रकार किसानों को अब कुल 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि मिल रही है।

No comments:

Post a Comment