AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 9 May 2021

कोरोना मरीजों के लिए खण्डवा जिले को मिलेगी 4 अतिरिक्त एम्बूलेंस

 कोरोना मरीजों के लिए खण्डवा जिले को मिलेगी 4 अतिरिक्त एम्बूलेंस

खण्डवा 9 मई, 2021 - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि कोविड संक्रमित मरीजों को अस्पताल ले जाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए प्रदेश में कुल 200 अतिरिक्त एम्बुलेंस वाहन किराये पर लेने की स्वीकृति दी गई है, जिससे खण्डवा जिले को 4 एम्बूलेंस अतिरिक्त उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में कोविड - 19 मरीजों के परिवहन के लिए प्रदेश के जिलों में 148 वाहन की स्वीकृति दी गई थी। इस प्रकार अब प्रदेश के जिलों में कोविड संक्रमित मरीजों के लिए 348 एम्बुलेंस वाहन से अस्पताल ले जाने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस संबंध में समस्त कलेक्टर एवं समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि पूर्व में एम्बुलेंस वाहन को कोविड केयर सेंटर पर रखे जाने के निर्देश दिये गये थे। अब जिला कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेन्टर पर एम्बुलेंस वाहन को रखे जाने के निर्देश जिला कलेक्टर को दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि जिलों के अतिरिक्त निर्धारित अधिकतम सीमा के अंतर्गत दूरस्थ ब्लॉक पर एम्बुलेंस रखने का निर्णय कलेक्टर के द्वारा लिया जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment