AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 7 May 2021

किल कोरोना-3 अभियान आज से 25 मई तक जारी रहेगा

 किल कोरोना-3 अभियान आज से 25 मई तक जारी रहेगा
स्वास्थ्य कर्मचारी गृहभेंट कर मरीज चिन्हित करेंगे व मरीजों को दवा देंगे

खण्डवा 7 मई, 2021 - कोविड-19 के रोगियों की शीघ्र पहचान व त्वरित उपचार के उद्देश्य से किल कोरोना-2 अभियान प्रारंभ किया गया था। अब प्रदेश में अधिकाधिक जनसंख्या तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में किल कोरोना-3 अभियान 7 मई से प्रारंभ किया गया है जो 25 मई तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायत ग्रामीण विकास व नगरीय विकास विभाग के अमले द्वारा गतिविधियां की जायेगी। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में गृहभेंट कर स्क्रीनिंग करेगी तथा सर्दी, खांसी, जुकाम के रोगियों को चिन्हित करेंगे। स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के दलों द्वारा 1 दिन में लगभग 100 घरों में सम्पर्क किया जायेगा। 

इन दलों के अलावा सुपरवाइजर्स के दल भी तैनात किए जायेंगे, जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के दलों की मॉनिटरिंग करेंगे। सुपरवाइजर्स के दल को जुकाम, खांसी, बुखार जैसे रोगों से संबंधित उपचार के लिए एन्टीबायोटिक टेबलेट, एन्टी पायरेटिक, एन्टासिड, विटामिन व इम्यूनिटी बूस्टर टेबलेट के साथ साथ सेनेटाइजर, नॉन कान्टेक्ट थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर जैसे उपकरण भी दिए जायेंगे। सुपरवाइजर्स के दल मरीजों में रोगों के लक्षणों के आधार पर दवाई वितरित करेंगे तथा गोलियां सेवन करने की विधि समझायेंगे। आवश्यकता होने पर कोविड के संभावित रोगियों का टेस्ट फीवर क्लीनिक के माध्यम से कराया जायेगा। कोविड मरीजों को होम क्वारेंटीन रहने की सलाह दी जायेगी तथा यदि घर में जगह नहीं है तो संस्थागत क्वारेंटिन किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment