दो आरोपी से 25-25 हजार रू. का बंधपत्र भरवाने के आदेश
खण्डवा 5 मई, 2021 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर दो अपराधियों से बंधपत्र भरवाने की कार्यवाही के आदेष जारी किए है। जारी आदेष के अनुसार अपराधी अजय उर्फ अज्जु पिता छेदीसिंह राजपूत निवासी ब्रम्हपुरी वार्ड ओंकारेश्वर एवं अंकित पिता मुकेश पाटीदार निवासी ग्राम सतवाड़ा की आपराधिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक की अनुषंसा पर इन अपराधियों को 25-25 हजार रूपये का बंध पत्र भरवाकर कर प्रस्तुत करने के आदेष जारी किये है। इन अपराधियों को शर्तो का पालन करने संबंधी बंधपत्र भरना होगा। आदेष जारी होने की तिथि से आगामी 1 वर्ष तक इस अपराधी को प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को अपरान्ह 3 बजे अपने क्षेत्र के तहसीलदार के न्यायालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना होगी।
No comments:
Post a Comment