मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन निर्वाचन कार्य में संलग्न एक अधिकारी श्री अशोक कटारिया हरसूद जनपद में प्रभारी पंचायत इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे । श्री अशोक कटारिया निर्वाचन की ट्रेनिंग में प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में नियुक्त किये गए थे। ट्रेनिंग से वापस लौटते वक्त किसी वाहन ने मल्हारगढ़ ओर खुर्द के बीच में टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। उनका एक्सीडेंट केले से भरी आयशर वाहन से हुआ है। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री SL सिंघाड़े ने श्री कटारिया के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है।
No comments:
Post a Comment