AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 8 October 2020

46 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर हुए डिस्चार्ज

 46 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर हुए डिस्चार्ज

खण्डवा 8 अक्टूबर, 2020 - गुरूवार को कुल 166 मरीजों के सेम्पल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि गत चौबीस घंटे में कुल 46 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह कुल 1492 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। गुरूवार को 3 व बुधवार रात को 15 मरीज जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 29376 लोगों के सेम्पल कोरोना जांच के लिए जा चुके है, जिनमें से 1623 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है तथा 26811 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। 

No comments:

Post a Comment