AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 9 October 2020

श्री सेमवाल सामान्य प्रेक्षक तथा श्री शांतनु नंदी व्यय लेखा प्रेक्षक नियुक्त

 श्री सेमवाल सामान्य प्रेक्षक तथा श्री शांतनु नंदी व्यय लेखा प्रेक्षक नियुक्त

खण्डवा 9 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2006 के बेच के अधिकारी श्री हरीचंद सेमवाल को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही व्यय प्रेक्षक के रूप में भारतीय राजस्व सेवा के वर्ष 2015 बेच के अधिकारी श्री शांतनु नंदी को व्यय लेखा प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि सामान्य व्यय प्रेक्षक श्री सेमवाल के लायजनिंग अधिकारी के रूप में उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता को लायजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए सहायक ग्रेड-3 नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण श्री बिलाल मंसूरी व एक भृत्य की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसी तरह व्यय लेखा प्रेक्षक श्री नंदी के लायजनिंग अधिकारी के रूप में जिला योजना अधिकारी श्री माधव बेंडे को लायजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए सहायक ग्रेड-3 नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण श्री दत्तात्रेय सोलंकी व एक भृत्य की ड्यूटी भी लगाई गई है। 

No comments:

Post a Comment