उड़नदस्ता दल गठन आदेश में संशोधन
खण्डवा 9 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन के दौरान मॉनिटरिंग के लिए विभिन्न उड़नदस्ता दल गठित किए गए है। उड़नदस्ता दल गठन के पूर्व में जारी आदेश में संशोधन किया गया है। जारी आदेश अनुसार श्री एन.डी. मकरानी उपयंत्री जनपद पंचायत पुनासा की थाना नर्मदानगर के उड़नदस्ता दल में दोपहर 4 से रात्रि 12 बजे तक की ड्यूटी लगाई गई है। श्री नटवर सिंह राठौर उपयंत्री जनपद पंचायत पुनासा की थाना नर्मदानगर के उड़नदस्ता दल में सुबह 8 से दोपहर 4 बजे तक की ड्यूटी लगाई गई है। श्री दीपक मण्डलोई उपयंत्री जनपद पंचायत पुनासा की थाना किल्लौद के उड़नदस्ता दल में रात्रि 12 से सुबह 8 बजे तक की ड्यूटी लगाई गई है।
No comments:
Post a Comment