मतदान केन्द्रों पर रैम्प, ट्रायसिकल, सेनेटाईजर, थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा रहेगी
खण्डवा 14 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के लिये सभी मतदान केन्द्रों पर रैम्प, ट्रायसिकल, सेनेटाईजर, हाथ धुलाई हेतु साबुन, पानी की व्यवस्था, थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीमीटर की उपलब्धता रहेगी। मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए मतदाताओं को हाथों में पहनने के दस्ताने, सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए पर्याप्त दूरी पर खड़े रहने के लिए स्थान की उपलब्धता रहेगी। मतदान हेतु पुरूष, महिला तथा वृद्धजन, गर्भवती महिला, दिव्यांग मतदाता के लिए पृथक-पृथक लाईन रहेगी।
No comments:
Post a Comment