AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 14 October 2020

मांधाता निर्वाचन के लिए मतदान दलों का विशेष प्रषिक्षण 15 से 19 अक्टूबर तक

 मांधाता निर्वाचन के लिए मतदान दलों का विशेष प्रषिक्षण 15 से 19 अक्टूबर तक

खण्डवा 14 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा में होने वाले उप निर्वाचन को कुषलता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देष्य से मतदान दलों को चुनाव संबंधी आवष्यक प्रषिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रषिक्षण को देने के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि मतदान दलों के सदस्यों का विशेष प्रशिक्षण 15 से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया गया है। यह प्रषिक्षण प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक एस.एन. कॉलेज के नवीन भवन ग्राउण्ड फ्लोर स्थित कक्ष क्रमांक 1, 2, 3, 8, 9, 10, 12, 13, 20, 21 में दिया जायेगा। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रशिक्षण स्थल पर मास्क, हेण्ड ग्लब्स, थर्मल स्क्रीनिंग एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एस.एन. कॉलेज के प्राचार्य को प्रशिक्षण केन्द्र पर साफ सफाई, बैठक की व्यवस्था के लिए कुर्सियॉं, पीने के लिये पानी एवं प्रत्येक कक्ष में कम्प्यूटर व कम्प्यूटर के लिए एक्सटेंशन की व्यवस्था तथा सेनेटाइजर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रषिक्षण केन्द्रों पर एलसीडी प्रोजेक्टर तथा आवष्यक फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देष दिए है। 

No comments:

Post a Comment