यूरिया के साथ अन्य सामग्री टेग करने पर लगाया प्रतिबंध
खण्डवा 9 अक्टूबर, 2020 - उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि उर्वरक निर्माता कम्पनी यूरिया के साथ अन्य सामग्री टेग कर सहकारी व निजी उर्वरक विक्रेताओं को प्रदान कर रही है, जिससे यूरिया उर्वरक की कालाबाजारी को बढ़ावा मिलता है। उर्वरक निर्माता कम्पनियों की यह कार्यवाही उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन है। श्री गुप्ता ने बताया कि यदि इस तरह की शिकायतें प्राप्त होती है तो जिले में उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
No comments:
Post a Comment