AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 9 October 2020

8 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर हुए डिस्चार्ज

 8 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर हुए डिस्चार्ज

खण्डवा 9 अक्टूबर, 2020 - शुक्रवार को कुल 117 मरीजों के सेम्पल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि गत चौबीस घंटे में कुल 8 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह कुल 1500 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 29827 लोगों के सेम्पल कोरोना जांच के लिए जा चुके है, जिनमें से 1624 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है तथा 27098 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। गत चौबीस घंटे में 1 व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है। इस तरह अब तक कुल 39 व्यक्तियों की मृत्यु कोरोना के कारण हो चुकी है। 

No comments:

Post a Comment