41 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई किया गया
खण्डवा 8 अक्टूबर, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से संक्रमित मरीजों के निवास के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र के रूप में घोषित कर कन्टेन्मेंट क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए जाते हैं। मरीज के संक्रमण मुक्त होने पर उस कन्टेन्मेंट क्षेत्र को डिनोटिफाई कर दिया जाता है। इसी क्रम में जिले के कुल 41 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने के आदेश अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे द्वारा जारी कर दिए गए है। जो कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई करने के आदेश जारी किए गए है, उनमें वार्ड नम्बर 1 तहसील पंधाना, वार्ड नम्बर 12 पंधाना, ग्राम देशगांव, पालसुद रैयत तहसील पुनासा, कहार मोहल्ला पुनासा, वार्ड नम्बर 3 ओंकारेश्वर, ग्राम बावडिया पुनासा, ग्राम छाल्पी खुर्द पुनासा, ग्राम सैयदपुर पंधाना, वार्ड नम्बर 3 पंधाना, रेल्वे कॉलोनी सिविल लाइन खण्डवा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खण्डवा, शकून नगर खण्डवा, रवीन्द्र नाथ टैगोर मार्ग खण्डवा, लाल चौकी खण्डवा, ब्राम्हणपुरी, बड़ाबम चौक के पास, विद्युत नगर में बगीचे के पास, रामेश्वर चम्पानगर, रामेश्वर नगर वार्ड नम्बर 47, पार्वती सदन लवकुश नगर, नवचंडी गेट के पास, सराफा वार्ड नम्बर 19 खण्डवा, पोस्ट ऑफिस के पास खालवा, ग्राम धावड़ी खालवा, खड़कपुरा खण्डवा, रामगंज, तिलभांडेश्वर गली, तीन मंदिर गली गणेश तलाई, नाकोड़ा नगर खण्डवा, बाबा आटा चक्की के पास माता चौक खण्डवा, मेहता बंगले के पास माता चौक, भैरव बाबा गली माता चौक, जगदम्बा नगर, रेल्वे अंडर पास लौहारी नाका, रामनगर खण्डवा, ग्राम झांगरिया किल्लौद, जीडीसी कॉलेज के सामने पड़ावा तथा स्वराज ट्रेक्टर वाली गली सन्मति नगर इंदौर रोड खण्डवा में बनाए गए कन्टेन्मेंट क्षेत्र शामिल है।
No comments:
Post a Comment