AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 19 August 2020

सहयोग से सुरक्षा अभियान के संबंध में महिलाओं को दी जानकारी

 सहयोग से सुरक्षा अभियान के संबंध में महिलाओं को दी जानकारी

खण्डवा 19 अगस्त, 2020 - जिला चिकित्सालय खंडवा में भर्ती महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि कौशल द्वारा सहयोग से सुरक्षा अभियान के तहत जानकारी दी गई। उन्होंने इस अवसर पर सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क लगाने एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए उपस्थित महिलाओं को संकल्प दिलाया। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश सरकार ने सहयोग से ही सुरक्षा अभियान प्रारंभ किया गया है। 

No comments:

Post a Comment