AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 10 December 2019

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4 मरीजों को 2.40 लाख रू. की मदद स्वीकृत

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4 मरीजों को 2.40 लाख रू. की मदद स्वीकृत

खण्डवा 10 दिसम्बर, 2019 - मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने अपनी स्वेच्छानुदान निधि से जिले के गरीब बीमारों को उपचार के लिए आर्थिक मदद स्वीकृत की है। जिन लोगों को यह सहायता स्वीकृत की गई है उनमें ग्राम झागरिया निवासी श्री अमरसिंह डोडे पिता चिंताराम को एप्पल हॉस्पिटल इंदौर में उपचार के लिए 40 हजार रू. की मदद दी गई है। इसी तरह ग्राम आबूद निवासी रोषनी पटेल पिता मुकेष पटेल को चोईथराम हॉस्पिटल एण्ड रिचर्स सेंटर माणिक बाग इन्दौर में उपचार के लिए 1 लाख रू. की मदद दी गई है। जबकि ग्राम खेड़ी निवासी प्राची पंवार पिता श्री राजेन्द्र पंवार को भण्डारी हॉस्पिटल एवं रिचर्स सेंटर मेघदूत गार्डन के पास इंदौर में उपचार के लिए 50 हजार रू. तथा ग्राम भेरूखेड़ा चिचगोहन निवासी भैयालाल पटेल पिता रामलाल पटेल को सेल्बी हॉस्पिटल लिमिटेड आर.एस. भडारी मार्ग नियर जनजीरवाला स्केयर इंदौर में उपचार के लिए 50 हजार रू. की आर्थिक मदद दी गई है।

No comments:

Post a Comment