AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 31 December 2019

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने सुनीता को बनाया आत्मनिर्भर

खुषियों की दास्ताँ

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने सुनीता को बनाया आत्मनिर्भर

खण्डवा 31 दिसम्बर, 2019 - खण्डवा निवासी सुनीता ठाकुर कुछ माह पूर्व तक अपने घर पर ही कपड़े सिलकर परिवार का पालन पोषण करती थी। पति पत्नि मिलकर भी इतना नही कमा पाते थे कि दो बच्चों के साथ अच्छी तरह अपना जीवन यापन कर सके। सुनीता खुद का व्यवसाय शुरू कर आगे बढ़ना चाहती थी, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह ऐसा नही कर पा रही थी। एक दिन उसे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली तो वह अपने पति प्रकाष ठाकुर के साथ अन्त्यावसायी कार्यालय गई जहां उसे बताया गया कि रेडिमेड वस्त्र व्यवसाय के लिए उसे 2 लाख रू. का लोन मिल सकता है। जिस पर उसने खुषी खुषी सहमति दे दी। कुछ ही दिनों में सुनीता का 2 लाख रू. का ऋण बैंक ऑफ इंडिया से स्वीकृत हो गया। उसे लगभग 60 हजार रू. की अनुदान सुविधा भी मिल गई। अब सुनीता खण्डवा के मुख्य बाजार में रेडिमेड वस्त्र व्यवसाय संचालित कर रही है। सुनीता बताती है कि अब वह बहुत खुष है तथा बड़ी हुई आय से अपने परिवार का जीवन स्तर सुधारने में लगी है। 

No comments:

Post a Comment