AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 29 December 2019

संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा विभाग की मंत्री डॉ. साधौ आज हनुवंतिया आयेंगी

संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा विभाग की मंत्री डॉ. साधौ आज हनुवंतिया आयेंगी

खण्डवा 29 दिसम्बर, 2019 - प्रदेश की संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा विभाग की मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ 30 दिसम्बर को जिले के पर्यटन स्थल हनुवंतिया आयेंगी। हनुवंतिया में मंत्री डॉ. साधौ 30 व 31 दिसम्बर को रात्रि विश्राम कर 1 जनवरी 2020 को भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा विभाग की मंत्री डॉ. साधौ 30 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 4 बजे हनुवंतिया आयेंगी। मंत्री डॉ. साधौ 30 एवं 31 दिसम्बर को हनुवंतिया में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर 1 जनवरी 2020 को प्रातः 11 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

No comments:

Post a Comment