AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 10 December 2019

अतिथि विद्वानों के लिये ऑनलाइन प्रक्रिया 11 दिसम्बर से होगी शुरू

अतिथि विद्वानों के लिये ऑनलाइन प्रक्रिया 11 दिसम्बर से होगी शुरू

खण्डवा 10 दिसम्बर, 2019 - अतिथि विद्वानों को अन्य रिक्त पदों पर पुनः कार्य का अवसर प्रदान करने के लिये ऑनलाइन प्रक्रिया 11 दिसम्बर से शुरू की जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी और ग्रंथपाल के पदों पर नियुक्त करने की कार्यवाही जारी है। इस प्रक्रिया के कारण इन पदों पर पूर्व से कार्यरत अतिथि विद्वान विस्थापित (फॉल आउट) हो रहे हैं। इस प्रक्रिया में विस्थापित अतिथि विद्वान अपनी च्वाइस 16 दिसम्बर से दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद नियमानुसार महाविद्यालय के आवंटन की कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment