कलेक्ट्रेट परिसर में आकर्षक रंगोली बनाकर की मतदान की अपील
खण्डवा 06 नवम्बर, 2018 - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार मतदाताओं को 28 नवम्बर को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देष्य से जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न आयोजन हो रहे है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बगीचे में षिक्षक श्री विष्वास सोनी तथा फाइन आर्ट विषय की विद्यार्थी सुश्री आकांक्षा काकड़े ने आकर्षक रंगोली सजाकर नागरिकों से मतदान की अपील की है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने व सहायक कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे तथा स्वीप प्रभारी एवं जिला षिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंषी ने भी रंगोली को देखा और सराहा। इसके अलावा जिला पंचायत कार्यालय के प्रवेष द्वार को भी मतदाता जागरूकता संबंधी नारो से युक्त फ्लेक्स से आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
No comments:
Post a Comment