AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 3 November 2018

ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में मिलेंगे आकर्षक पुरूस्कार

ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में मिलेंगे आकर्षक पुरूस्कार  

खण्डवा 03 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन में अधिकाधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके इसके लिए जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा ट्रेजरहंट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय खण्डवा में इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क कर सकते है अथवा मोबाईल नम्बर 84466-49187 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। सहायक कलेक्टर श्री सौरभ सोनवणे ने बताया कि मौज और फौज से संबंधित इस प्रतियोगिता में मतदान केन्द्रों से संबंधित जानकारी शामिल की जायेगी। यह प्रतियोगिता 9 नवम्बर को सायं 6 बजे से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरूस्कार दिए जायेंगे। 

No comments:

Post a Comment