AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 5 November 2018

स्वीप कार्यक्रम के तहत 9 नवम्बर को आयोजित होगी ‘ट्रेजर हंट‘ प्रतियोगिता

स्वीप कार्यक्रम के तहत 9 नवम्बर को आयोजित होगी ‘ट्रेजर हंट‘ प्रतियोगिता

खण्डवा 05 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन में मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले के मार्गदर्षन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आगामी 9 नवम्बर को टेªजर हंट प्रतियोगिता आयोजित होगी। सहायक कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इच्छुक टीम को निर्वाचन कार्यालय कलेक्टोरेट में आकर अपना पंजीयन कराना होगा तथा टीम का व्हाट्सएप नम्बर देना होगा। क्लू व्हाट्सएप पर ही भेजे जायेंगे। ट्रेजर हंट की शुरूआत पुलिस कंट्रोल रूम से होगी। सभी टीम को ठीक 5.30 बजे सायं पुलिस कंट्रोल रूम पहुॅंचना होगा, जहां उन्हंे विस्तृत नियम बताये जायेंगे और पहला कोड दिया जायेगा। टीम को अगला ‘‘क्लू’’ उस स्थान पर जाकर कोड व्हाट्सएप पर भेजने पर ही मिलेगा। प्रत्येक टीम में अधिकतम 4 सहभागी होंगे। प्रत्येक टीम में अधिकतम 2 बाईक शामिल हो सकती है तथा उनके चालक को हेलमेट पहनना अनिवार्य है। प्रत्येक टीम को शहर के प्रसिद्ध स्थानों को पहचानने के लिये कुछ क्लू पहेलियाँ दी जाएंगी। सायं 6 से 9 बजे तक कुल 3 घंटे में सबसे ज्यादा स्थान पहचानने वाली टीम विजयी होगी। अगर कोई टीम पहेली सुलझाने में असफल होती है, तो वो क्लू पहेली को अगली टीम को ‘‘पास’’ कर सकती है, उस स्थान के अंक उस टीम को नहीं मिलेंगे। सबसे ज्यादा क्लू पहेली सुलझाने वाली टीम को क्रम में पुरस्कार हेतु स्थान दिया जायेगा। यदि एक से अधिक टीम समान संख्या में क्लू पहेली सुलझाती हैं, तो सबसे कम समय में क्लू पहेली सुलझाने वाली टीम को प्राथमिकता दी जायेगी।

No comments:

Post a Comment