8 दिसम्बर को आयोजित होगी नेषनल लोक अदालत
खण्डवा 04 नवम्बर, 2018 - नेषनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 8 दिसम्बर को होगा। इस नेषनल लोक अदालत में लंबित एवं प्रिलिटिगेषन प्रकरणों में से राजीनामा योग्य का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देष दिए है कि अपने अपने विभाग में इस तरह के प्रकरणों को चिन्हित कर दोनों पक्षों से चर्चा करे तथा नेषनल लोक अदालत में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण कराना सुनिष्चित करें।
No comments:
Post a Comment