AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 8 November 2018

290 कि.ग्रा. लहान तथा 24 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिर जप्त

290 कि.ग्रा. लहान तथा 24 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिर जप्त

खण्डवा 08 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन 2018 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले के आदेशानुसार खंडवा जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन एवं अवैध व्यापार नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मदिरा के अवैध अड्डों पर आबकारी विभाग की वृत्त प्रभारियों की टीमो द्वारा अलग अलग स्थानो पर कार्यवाहीं की गई, जिसमें कुल 24 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 290 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर मौके पर विधिवत कार्यवाही कर म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 16900 रू. है। कुल 2 आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment