AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 7 November 2017

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह ने विकलांग को दी 10 हजार रू. की मदद

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह ने विकलांग को दी 10 हजार रू. की मदद

खण्डवा 7 नवम्बर, 2017 -  प्रत्येक मंगलवार की तरह आज प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देष दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में छैगांवमाखन निवासी अषोक पिता अमर सिंह ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि एक सड़क दुर्घटना में वह दोनों पैरो से पूर्णतः विकलांग हो गया है इसके उपचार के लिए आर्थिक मदद की आवष्यकता है। कलेक्टर श्री सिंह ने अषोक के उपचार के लिए रेडक्रास निधि से 10 हजार रूपये की मदद मौके पर ही स्वीकृत की तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अषोक के उपचार की निःषुल्क व्यवस्था कराने के निर्देष दिए। अषोक में जिला चिकित्सालय खण्डवा में तत्काल भर्ती कराया गया एवं उसका उपचार प्रारंभ कर दिया गया है। 
नेत्रहीन विद्यार्थी को जनसुनवाई में मिला लेपटॉप
चीराखदान रामनगर निवासी दृष्टि बाधित विकलांग राहुल पिता बाबूलाल देवकर को कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री निःषक्त षिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत लेपटॉप प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि राहुल नेत्रहीन होने के बावजूद बी.ए. अंतिम वर्ष में अध्ययनरत् है। उपसंचालक सामाजिक न्याय ने इस दौरान बताया कि इस योजना के तहत जिले के लगभग 1 दर्जन निःषक्तजनों को लेपटॉप प्रदान किये जा चुके है। जनसुनवाई में परदेषीपुरा खण्डवा निवासी अभिषेक मिश्रा ने रामेष्वर रोड पर स्थित आटा चक्की के सामने बिना अनुमति के निर्मित हो रहे तलघर निर्माण पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री सिंह से अनुरोध किया , जिस पर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को आवष्यक कार्यवाही के निर्देष दिए। 

No comments:

Post a Comment