AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 24 November 2017

राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन 15 जनवरी तक जमा करायें

राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन 15 जनवरी तक जमा करायें

खण्डवा 24 नवम्बर, 2017 - राज्य शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा व्यक्तिगत, संस्थागत व महिला को प्रोत्साहित करने हेतु समाज सेवा , वीरता, साहस, के कार्य करने पर 5 राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इन पुरस्कार में रानी अवंतीबाई वीरता पुरस्कार 2017, राजामाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार 2017 , विष्णु कुमार समाज सेवा पुरस्कार 2017, मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार 2017 , अरूणा शानबाग साहस पुरस्कार 2017 है। जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि इन सभी पुरस्कारों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2018 है। पुरस्कारों से संबंधित आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए जिला महिला सषक्तिकरण कार्यालय, जनपद पंचायत परिसर सिविल लाईन खण्डवा में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में या कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0733-2222140 पर सम्पर्क कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment