रिछफल के हाट बाजार में ग्रामीणों को ईव्हीएम संचालन की जानकारी दी
खण्डवा 14 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के तहत आगामी 3 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होगा। मतदान से पूर्व मतदाताओं को ई वी एम मशीन के संचालन की प्रक्रिया के बारे में समझाया जा रहा है तथा मतदाताओं को 3 नवम्बर को मतदान करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। मतदाता जागरूकता रथ प्रतिदिन मांधाता क्षेत्र के ग्रामों में जाकर मतदाताओं को ईव्हीएम संचालन की जानकारी दे रहा है। स्वीप शाखा के नोडल अधिकारी श्री नीलेश रघुवंशी ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं मतदान केन्द्र पर मतदान दिवस को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को मांधाता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रिछफल के साप्ताहिक हाट बाजार में ग्रामीणों को ई.व्ही.एम. संचालन के बारे में समझाया गया और मतदाताओं से 3 नवम्बर को मतदान करने की अपील की।


No comments:
Post a Comment