AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 13 October 2020

शुल्क के अभाव में किसी भी विद्यार्थी का नाम न काटा जाये

 शुल्क के अभाव में किसी भी विद्यार्थी का नाम न काटा जाये

खण्डवा 13 अक्टूबर, 2020 - जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजीव भालेराव ने जिले की अशासकीय शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वे बोर्ड परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मण्डल, सीबीएसई द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त अन्य कोई शुल्क समाहित कर विद्यार्थियों से न लेे। साथ ही शुल्क के अभाव में किसी भी छात्र का संस्था से नाम भी नही काटा जावे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों पर कोविड-19 की स्थिति के कारण अन्य वित्तीय भार न आवे इसका ध्यान रखे। इसी प्रकार शाला शुल्क में केवल ट्यूशन फीस ही शासन के आदेश अनुसार ली जावे, जिससे पालकों की आर्थिक स्थिति के अनुसार शुल्क किश्तों में जमा करने की सुविधा प्रदान की जावे। इसके बावजूद भी किसी संस्था की शिकायत प्राप्त होती हैं तो संबंधित संस्था का प्रकरण एमपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड को कार्यवाही हेतु प्रस्तावित किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment