AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 16 October 2020

मतदान केन्द्रों के बाहर प्रतीक्षा के लिए बड़े पाण्डाल लगाये जायेंगे

 मतदान केन्द्रों के बाहर प्रतीक्षा के लिए बड़े पाण्डाल लगाये जायेंगे

खण्डवा 16 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए 3 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होगा। सभी मतदान केन्द्रों के बाहर प्रतीक्षारत मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़े आकार के पांडाल लगाए जायेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों के बाहर मास्क, सेनेटाइजर, हेण्ड ग्लब्स, साबुन व पानी की व्यवस्था रहेगी तथा बड़े आकार का पांडाल लगाया जायेगा, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन करते हुए मतदाता दूर-दूर बैठ सके। 

No comments:

Post a Comment