सी-विजिल एप कन्ट्रोल रूम स्थापित
खण्डवा 9 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन के दौरान जिला ई गर्वनेस सोसायटी कार्यालय में सी विजिल एप कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि कन्ट्रोल रूम में सुश्री भावना कैथवास ऑपरेटर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलौद तथा सुश्री हर्षा चौहान ऑपरेटर हाई स्कूल कांकरिया छैगांवमाखन की ड्यूटी प्रातः 8 से अपरान्ह 4 बजे तक के लिए लगाई गई है। इसी तरह अनुराग असलकर सहायक ग्रेड-3 कृषि कार्यालय व श्री रवि भलराय बीएड कॉलेज खण्डवा की ड्यूटी अपरान्ह 4 से रात्रि 12 बजे तक के लिए लगाई गई है। श्री राम कुमार जाधम सहायक ग्रेड-3 डीएफओ कार्यालय सामान्य खण्डवा व श्री मोहित पुरे सहायक ग्र्रेड-3 कन्या उ.मा.वि. सूरजकुण्ड की ड्यूटी रात्रि 12 से सुबह 8 बजे तक के लिए लगाई गई है। रिजर्व में सुश्री शीतल सिंगोरिया ऑपरेटर नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी कर्मचारी जिला ई गर्वनेस प्रबंधक श्री अनिल चंदेल के निर्देशन में कार्य करेंगे।
No comments:
Post a Comment