AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 15 October 2020

रंगोली, मेंहदी व निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से किया मतदान के लिए प्रेरित

 रंगोली, मेंहदी व निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से किया मतदान के लिए प्रेरित


खण्डवा 15 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन में मतदान के लिए मांधाता क्षेत्र के नागरिकों को प्रेरित करने हेतु स्वीप प्लान के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता तथा मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। स्वीप के नोडल अधिकारी श्री नीलेश रघवुंशी ने बताया कि स्वीप प्लान के तहत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुनासा में मेहंदी व निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके अलावा हायर सेकेण्डरी स्कूल ओंकारेश्वर में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके  अलावा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय पुनासा में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। 

No comments:

Post a Comment