AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 10 October 2020

व्यय प्रेक्षक श्री नंदी ने अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा

 व्यय प्रेक्षक श्री नंदी ने अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा


खण्डवा 10 अक्टूबर, 2020 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री शांतनु नंदी शनिवार को खण्डवा पहुंचे। श्री नंदी ने कलेक्ट्रेट में निर्वाचन व्यय लेखा शाखा के प्रभारी तथा जिला वाणिज्यकर अधिकारी श्री के.के. मौर्य , जिला आयकर अधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी श्री किरार से चर्चा कर निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। व्यय प्रेक्षक श्री नंदी ने पेड न्यूज मॉनिटरिंग के लिए गठित जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी. समिति, समाचार पत्रों व न्यूज चैनल्स की जनसम्पर्क विभाग द्वारा अनुमोदित दरों तथा टी.वी. अवलोकन द्वारा न्यूज चैनल्स पर प्रसारित पेड न्यूज व विज्ञापनों की मॉनिटरिंग व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली तथा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी जानकारी प्रतिदिन निर्धारित समय पर निर्धारित प्रारूप में सहायक व्यय प्रेक्षक को नियमित रूप से उपलब्ध करायें। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी से अब तक अवैध शराब की जप्ती के संबंध में भी जानकारी ली।

No comments:

Post a Comment