AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 16 October 2020

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिंह ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिंह ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा

खण्डवा 16 अक्टूबर, 2020 - जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह ने खण्डवा विकासखण्ड के ग्राम बिजौराभील, पिपल्याफूल, ढोरानी एवं कविश्वर में रोजगार गारंटी योजना के तहत संचालित निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान तालाब, कन्टूर, सीसी रोड, पशु शेड आदि कार्यो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वच्छता परिसर के कार्यो में संलग्न श्रमिको का मस्टर रोल पर दर्ज नाम कार्य स्थल पर उपस्थित श्रमिको के नाम का मिलान किया तथा निर्धारित समयावधि में मजदूरी भुगतान के लिए पंचायत सचिव व ग्र्राम रोजगार सहायक को निर्देशित किया। हितग्र्राही श्री रामचरण पिता चन्दर निवासी ग्राम पंचायत बिजोराभील के निर्माणाधीन पशु शेड के में मस्टर रोल जारी न किए जाने पाये जाने पर सचिव, ग्र्राम पंचायत बिजोराभील का 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए तथा ग्र्राम रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खंडवा को निर्देशित किया। ग्राम पंचायतो में लेबर बजट के अनुरूप लेबर नियोजन शत-प्रतिशत नहीं होने पर संबंधित सचिव व ग्र्राम रोजगार सहायक को लेबर बजट के निर्धारित लक्ष्य अनुसार लेबर नियोजन करने के निर्देश दिए।  

  ग्राम पंचायत पिपल्याफूल व ढोरानी में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वच्छता परिसर कार्यो का भी निरीक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिंह ने किया। उन्होंने इन कार्यो को 2 दिवस मंे पूर्ण कर जियो टेग करवाने हेतु सचिव व उपयंत्री को निर्देशित किया। साथ ही ग्राम पंचायत पिपल्याफूल में आंगनवाडी केन्द्र में पोषण आहर वितरणा पंजी का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत कवेश्वर में निर्मित तालाब व कन्टूर कार्यो का निरीक्षण भी किया। उन्होंने तालाब की जलग्रहण क्षमता बढ़ाने के लिए तालाब की पाल की ऊचाई बढाने व वेस्टवियर तकनीकी रूप से बनाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य स्थल पर कार्य की जानकारी देने वाला सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी मनरेगा, श्री नाथ व खंडवा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेन्द्र घनघोरिया भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment