निर्वाचन व्यय संबंधी नियंत्रण कक्ष व कॉल सेंटर में कर्मचारी तैनात
खण्डवा 14 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय खण्डवा में निर्वाचन व्यय शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष तथा कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 0733-2226161 है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-2 श्री दीपक दुबे, सहायक अन्वेशक श्री गोपाल मोरे तथा जनपद हरसूद के सहायक ग्रेड-3 श्री अजय वर्मा को तैनात किया गया है। इन कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि निर्वाचन व्यय संबंधी शिकायतों को निर्धारित पंजी में पंजीबद्ध करें तथा प्राप्त शिकायतों की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते रहे।
No comments:
Post a Comment