अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों का हुआ सम्मान
खण्डवा 12 अक्टूबर, 2020 - अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने 20 मेधावी बालिकाओं को 5-5 हजार रूपये के चेक प्रदान कर पुरूस्कृत व सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती आरती सिंह, सहायक संचालक महिला बाल विकास श्रीमती मीना कांता एक्का सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। जिन बालिकाओं को कलेक्टर श्री द्विवेदी ने सोमवार को सम्मानित किया, उनमें कक्षा 10वीं की मेरिट लिस्ट में शामिल कु. नमस्वी, तनुश्री सोनी, प्रगति राठौर, पायल, वैशाली, प्रज्ञा खेड़े, भूमिका, प्रिया चौहान, रिद्धिमा चौहान एवं पूजा शामिल है। इसके अलावा कक्षा 12वीं की मेरिट लिस्ट में शामिल मेधावी बालिका कु. अंशिका भोरगे, हर्षिता विश्वकर्मा, श्रुति कुरै, रितिका जैन, श्रुति यादव, शानू, अंशु पटेल, साक्षी, मनीषा, प्रियंका पटेल को भी कलेक्टर श्री द्विवेदी ने 5-5 हजार रूपये के चैक प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे युक्त बेच भी सभी अधिकारियों को लगाए गए। उल्लेखनीय है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य लिंग आधारित भेदभाव के साथ साथ बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन व बालिकाओं को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करना भी है।
No comments:
Post a Comment