AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 12 October 2020

कोरोना जांच हेतु आज कुल 84 नए सेम्पल भेजे गए

 कोरोना जांच हेतु आज कुल 84 नए सेम्पल भेजे गए

खण्डवा 12 अक्टूबर, 2020 - सोमवार को कुल 84 मरीजों के सेम्पल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि गत चौबीस घंटे में कुल 2 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह कुल 1527 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 30563 लोगों के सेम्पल कोरोना जांच के लिए जा चुके है, जिनमें से 1655 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है तथा 27975 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। गत चौबीस घंटे में 2 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है। इस तरह अब तक कुल 41 व्यक्तियों की मृत्यु कोरोना के कारण हो चुकी है। 

No comments:

Post a Comment