AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 5 October 2020

मांधाता उप निर्वाचन के मतदान दलों का प्रषिक्षण 7 से 9 अक्टूबर तक

 मांधाता उप निर्वाचन के मतदान दलों का प्रषिक्षण 7 से 9 अक्टूबर तक 

खण्डवा 5 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन को कुषलता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देष्य से मतदान दलों को चुनाव संबंधी आवष्यक प्रषिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रषिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि इस प्रशिक्षण में मतदान दलों के सदस्यों को प्रषिक्षण दिया जायेगा। प्रषिक्षण केन्द्रों पर एलसीडी प्रोजेक्टर तथा आवष्यक फर्नीचर की व्यवस्था भी की जायेगी। यह प्रशिक्षण अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया जायेगा। यह प्रषिक्षण 7 से 9 अक्टूबर तक दो पारियों में प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक एस.एन. कॉलेज के नवीन भवन ग्राउण्ड फ्लोर स्थित कक्ष क्रमांक 1, 2, 3, 8, 9, 10, 12, 13, 20, 21 में दिया जायेगा। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंघाड़े ने बताया कि प्रशिक्षण को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद पंचायत खण्डवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एन. कॉलेज के कक्ष क्रमांक 1 व 2 की व्यवस्थाएं देखें। इसी तरह जनपद पंचायत पुनासा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एन. कॉलेज के कक्ष क्रमांक 3 व 8 की व्यवस्थाएं देखें। जनपद पंचायत छैगांवमाखन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एन. कॉलेज के कक्ष क्रमांक 9 व 10 की व्यवस्थाएं देखें।  जनपद पंचायत पंधाना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एन. कॉलेज के कक्ष क्रमांक 12 व 13 की व्यवस्थाएं देखें। जनपद पंचायत हरसूद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एन. कॉलेज के कक्ष क्रमांक 20 व 21 की व्यवस्थाएं देखें। प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक कक्ष में 5-5 ईव्हीएम मशीन व वीवीपैट मशीन भी रखवाने के लिए निर्देश दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment