गुरूवार को 3 एवं बुधवार को 15 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं
खण्डवा 8 अक्टूबर, 2020 - जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से गुरूवार को 3 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिन 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, वे खानशाहवली, खारी बावड़ी एवं निमाड़ खेडी के निवासी है। मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में गुरूवार रात को कुल 15 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, वे गुर्जर मोहल्ला हरसूद, वार्ड नम्बर 4 मूंदी, वार्ड नम्बर 2 मूंदी, खैगांव, आशापुर खालवा, वार्ड नम्बर 8 छनेरा, कुण्डलेश्वर वार्ड, आनंद नगर में ऐश्वर्या मेडिकल के पास, फॉरेस्ट ऑफिस खालवा, तुलसी स्टेट कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, नवकार नगर, ग्राम सिहाड़ा, गणेश तलाई व ग्राम जावर के निवासी हैं।
No comments:
Post a Comment