17 मरीज कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए
खण्डवा 5 अक्टूबर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 17 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, इस तरह अब तक कुल 1414 लोग संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि गत चौबीस घंटे में 1 मरीज की मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हुई है, इस तरह अब तक कुल 38 मरीजों की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कुल 135 मरीजों के सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजे गए है, इस तरह अब तक कुल 28483 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 26022 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब तक जिले में कुल 1583 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
No comments:
Post a Comment