AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 12 October 2020

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 14 से 16 अक्टूबर तक विद्युत प्रदाय बाधित होगा

 शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 14 से 16 अक्टूबर तक विद्युत प्रदाय बाधित होगा

खण्डवा 12 अक्टूबर, 2020 - खण्डवा शहर संभाग के अंतर्गत 33 के.व्ही. खण्डवा फीडर एवं 11 के.व्ही. सर्वोदय कॉलोनी फीडर व इंडस्ट्रीयल फीडर पर आवश्यक कार्य होने के कारण प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित होगा। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सहायक यंत्री ने बताया कि 14 अक्टूबर को सर्वोदय फीडर से जुड़े क्षेत्र विरेन्द्र विहार, वारको सिटी, सिद्धीपुरम, सर्वोदलय कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, कंचन नगर, गणेश कॉलोनी, श्री कृष्ण यादव नगर, अवस्थी चौराहा, भण्डारिया रोड, होमगार्ड ऑफिस, चम्पा तालाब, नगर निगम झोन, कार्यालय, पुलिस लाइन, गणेश तलाई, मिशन कम्पाउण्ड, रविन्द्र नगर, शंकर नगर, खेड़ापति हुनमान मंदिर, तीन पुलिया के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सहायक यंत्री ने बताया कि 15 अक्टूबर को 11 के.व्ही. इंडस्ट्रीयल फीडर एवं इमरजेंसी फीडर से जुड़े क्षेत्र नेहरू स्कूल, मोघट थाना, मो. पटेल मार्ग, एम.एल.बी. स्कूल, टैगोर कॉलोनी, आयुक्त बंगला, सांई मंदिर, शिक्षक नगर, इमलीपुरा, परदेशीपुरा, हातमपुरा, शिवाजी चौक, खड़कपुरा, मेडिकल चौराहा गिदवानी मार्केट, सराफा स्टेशन रोड, बुधवारा, सिनेमा चौक, तीन पुलिया, माली कुंआ, महाराष्ट्र बैंक, कर्मवीर काम्पलेक्स के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को 33 के.व्ही. खण्डवा फीडर से जुड़े क्षेत्र वर्धमान कॉटन, दैनिक भास्कर प्रेस, नयन एग्रो, मारूती आईल इंडस्ट्रीज, तापडिया लिमिटेड के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा।

No comments:

Post a Comment