AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 10 October 2020

स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम 11 अक्टूबर को

 स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम 11 अक्टूबर को

खण्डवा 10 अक्टूबर, 2020 - ग्रामीण आबादी सर्वे के संबंध में प्रारंभ स्वामित्व योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 11 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे किया जायेगा। प्रदेश के डिण्डोरी, हरदा व सीहोर जिलों में आबादी सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। इन जिलों में यह योजना 11 अक्टूबर से क्रियान्वित हो जायेगी। इस कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेश के अन्य जिलों में भी ग्राम पंचायतों में किया जाना है। यह कार्यक्रम सोशल मीडिया के विभिन्न साधनों पर भी प्रसारित होगा। संयुक्त कलेक्टर व प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख श्री अशोक जाधव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता के कारण मांधाता क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में यह प्रसारण नहीं दिखाया जायेगा। कार्यक्रम का प्रसारण हितग्राहियों को दिखाने के लिए मउमअमदजेण्दबवहण्हवअण्पद पर रजिस्टर करना होगा। इस संबंध में सभी तहसीलदारों व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।

No comments:

Post a Comment