AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 15 October 2020

गुरूवार को 1 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया

 गुरूवार को 1 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया

खण्डवा 15 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए गुरूवार को कुल 1 अभ्यर्थी ने अपना नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी मांधाता विधानसभा क्षेत्र श्री सी.एस. सोलंकी के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गुरूवार को अभ्यथी श्री जितेन्द्र पिता कैलाश ने बहुजन समाज पार्टी से अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर को होगी तथा नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया 19 अक्टूबर को सम्पन्न होगी। मांधाता विधानसभा क्षेत्र में मतदान 3 नवम्बर को सम्पन्न होगा। 

No comments:

Post a Comment