AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 13 October 2020

मंगलवार को 1 अभ्यर्थी ने 2 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए

 मंगलवार को 1 अभ्यर्थी ने 2 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए

खण्डवा 13 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए मंगलवार को कुल 1 अभ्यर्थी श्री राजनारायण सिंह निवासी बिजोरामाफी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से 2 नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी मांधाता विधानसभा क्षेत्र श्री सी.एस. सोलंकी के समक्ष प्रस्तुत किए। इससे पूर्व सोमवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री उत्तमपाल सिंह ने 2 नाम निर्देशन पत्र जमा किए थे। 

  उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर को होगी तथा नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया 19 अक्टूबर को सम्पन्न होगी। मांधाता विधानसभा क्षेत्र में मतदान 3 नवम्बर को सम्पन्न होगा व मतगणना 10 नवम्बर को होगी। 

No comments:

Post a Comment