AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 7 July 2020

किसानों के लिए 2 लाख सोलर पम्प अगले तीन वर्ष में स्थापित किये जाएंगे

किसानों के लिए 2 लाख सोलर पम्प अगले तीन वर्ष में स्थापित किये जाएंगे

खण्डवा 7 जुलाई, 2020 - प्रदेश में सोलर पम्प लगाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना के तहत किसानों के लिये अब तक 14 हजार 250 सोलर पम्प स्थापित किये जा चुके हैं। अगले तीन वर्षों में 2 लाख सोलर पम्प लगाने का लक्ष्य है। सोलर पम्प से राज्य के किसानो को सिंचाई का भरपूर लाभ मिलेगा। सोलर पम्प लगाने से राज्य की बिजली कम्पनी पर भी भार कम होगा। सोलर पम्प का ये भी लाभ होगा कि ताप विद्युत पर निर्भरता कम होगी और यह पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना के अंतर्गत किसानों को विशेष अनुदान देकर सस्ती दरों पर सोलर पम्प उपलब्ध करायें जाएंगे। इस योजना को सरलीकरण किया जा रहा है। किसानों को सोलर पम्प लगवाने में इससे सुविधा होगी।

No comments:

Post a Comment