AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 26 July 2020

हरसूद में 1 मि.मी., पुनासा में 41 मि.मी. व खालवा में 8 मि.मी. हुई वर्षा

हरसूद में 1 मि.मी., पुनासा में 41 मि.मी. व खालवा में 8 मि.मी. हुई वर्षा 

खण्डवा 26 जुलाई, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 50 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार हरसूद में 1 मि.मी. , पुनासा में 41 मि.मी. व खालवा में 8 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि खण्डवा व पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 10 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 613 मि.मी., हरसूद में 296 मि.मी., पंधाना में 419 मि.मी., पुनासा में 307 मि.मी. व खालवा में 325 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह जिले में अब तक 392 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 26 जुलाई तक खण्डवा में 537 मि.मी., हरसूद में 207 मि.मी., पंधाना में 271.8 मि.मी., पुनासा में 250 मि.मी., व खालवा में 248 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 26 जुलाई तक 302.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

No comments:

Post a Comment