AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 27 July 2020

खण्डवा में 16 मि.मी. व खालवा में 2 मि.मी. हुई वर्षा

खण्डवा में 16 मि.मी. व खालवा में 2 मि.मी. हुई वर्षा 

खण्डवा 27 जुलाई, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 18 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 16 मि.मी. व खालवा में 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि हरसूद, पुनासा व पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 3.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 629 मि.मी., हरसूद में 296 मि.मी., पंधाना में 419 मि.मी., पुनासा में 307 मि.मी. व खालवा में 327 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह जिले में अब तक 395.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 27 जुलाई तक खण्डवा में 551 मि.मी., हरसूद में 215 मि.मी., पंधाना में 280.5 मि.मी., पुनासा में 255 मि.मी., व खालवा में 262 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 27 जुलाई तक 312.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

No comments:

Post a Comment