AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 30 July 2020

जिले में हुई कुल 117 मि.मी. वर्षा

जिले में हुई कुल 117 मि.मी. वर्षा  

खण्डवा 30 जुलाई, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 117 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 83 मि.मी., हरसूद में 6 मि.मी., पंधाना में 22 मि.मी. व खालवा में 6 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 23.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 715 मि.मी., हरसूद में 302 मि.मी., पंधाना में 441 मि.मी., पुनासा में 307 मि.मी. व खालवा में 333 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह जिले में अब तक 419.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 30 जुलाई तक खण्डवा में 834 मि.मी., हरसूद में 298 मि.मी., पंधाना में 444.8 मि.मी., पुनासा में 296 मि.मी., व खालवा में 500 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 30 जुलाई तक 474.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

No comments:

Post a Comment