AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 25 July 2020

खण्डवा में 2 मि.मी., पुनासा में 19 मि.मी. व खालवा में 20 मि.मी. हुई वर्षा

खण्डवा में 2 मि.मी., पुनासा में 19 मि.मी. व खालवा में 20 मि.मी. हुई वर्षा 

खण्डवा 25 जुलाई, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 41 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 2 मि.मी. , पुनासा में 19 मि.मी. व खालवा में 20 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि हरसूद व पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 8.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 613 मि.मी., हरसूद में 295 मि.मी., पंधाना में 419 मि.मी., पुनासा में 266 मि.मी. व खालवा में 317 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह जिले में अब तक 382 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 25 जुलाई तक खण्डवा में 491 मि.मी., हरसूद में 195 मि.मी., पंधाना में 265.8 मि.मी., पुनासा में 250 मि.मी., व खालवा में 244 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 25 जुलाई तक 289.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

No comments:

Post a Comment