AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 31 July 2020

ईदुज्जुहा पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारी रहेंगे तैनात

ईदुज्जुहा पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारी रहेंगे तैनात

खण्डवा 31 जुलाई, 2020 - शनिवार को ईदुज्जुहा का पर्व मनाया जायेगा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने अधीक्षक यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी को निर्देश दिए गए है कि वे ईदुज्जुहा पर्व के दौरान शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इसके साथ ही ईदुज्जुहा पर्व पर नमाज अदा करने के समय शहर के इमलीपुरा, कहारवाड़ी जैसे क्षेत्रों में से बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी पुलिस अधिकारियों को दिए है। ईदगाह स्थल पर झूले आदि सड़क पर न लगाए जाये, बल्कि ईदगाह से दूर लगाए जायें तथा ईदगाह के आसपास लगने वाले हाट बाजार को भी अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश भी कलेक्टर श्री द्विवेदी ने दिए है। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए है कि वे अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने स्तर से अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये तथा स्वयं भी दौरे करें। 
ये दण्डाधिकारी होंगे तैनात
ईदुज्जुहा पर्व पर शहर की विभिन्न मस्जिदों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े, तहसीलदार श्री प्रताप अगास्या, डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक जाधव, डिप्टी कलेक्टर डॉ. आरती सिंह व श्रीमती अनुभा जैन, नायब तहसीलदार सुश्री भावना रावत की ड्यूटी शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाई गई है। इन सभी दण्डाधिकारियों के साथ साथ एक एक वरिष्ठ अधिकारी व एक अन्य सहायक अधिकारी की भी ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम श्री संजीव केशव पाण्डेय इस दौरान शहर के विभिन्न भागों का सतत भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर नजर रखेंगे। 

No comments:

Post a Comment