AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 10 December 2019

कर्मचारियों को उनके सभी भुगतान व सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जायें - कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल

कर्मचारियों को उनके सभी भुगतान व सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जायें - कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल
संयुक्त परामर्षदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

 खण्डवा 10 दिसम्बर, 2019 -  सभी जिला अधिकारी अपने अपने विभाग की विभागीय परामर्षदात्री समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करें। कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर पेंषन के लिए चक्कर न लगाने पड़े, उनके एरियर समय पर भुगतान हो तथा कर्मचारी के मृत होने पर उनके परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के लिए परेषान न होना पड़े। यह निर्देष कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय संयुक्त परामर्षदात्री समिति की बैठक में उपस्थित जिला अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिला कोषालय अधिकारी व जिला पेंषन अधिकारी से कहा कि वेतन निर्धारण के अभाव में जिन कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर व अन्य सुविधाएं नही मिल पा रही है उनका वेतन निर्धारण संबंधित विभाग के साथ बैठकर करायें, यदि आवष्यक हो संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा के अधिकारियों का विषेष षिविर खण्डवा में आयोजित किया जाये। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुषरे व एसडीएम श्री संजीव पाण्डे सहित विभिन्न अधिकारी तथा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि जिन कर्मचारियों का वेतन निर्धारण न होने से सातवें वेतनमान का लाभ उन्हें नही मिल पा रहा है उनमें वन विभाग के 220, स्वास्थ्य विभाग के 215, आदिम जाति कल्याण विभाग के 82, जिला अस्पताल के 73 तथा षिक्षा विभाग के लगभग 200 कर्मचारी शामिल है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल  ने आगामी 10 जनवरी तक इन सभी कर्मचारियों का वेतन निर्धारण कर उन्हें सातवें वेतनमान का एरियर एवं अन्य लाभ दिलाने के निर्देष दिए। उन्होंने कर्मचारियों की मांग पर कहा कि सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गर्म वर्दी समय पर दिलाई जाये। साथ ही कर्मचारियों की जीपीएफ पासबुक व सर्विस बुक की डूप्लिकेट कॉपी भी उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने दैनिक वेतन भोगियों के नियमितीकरण के संबंध में शासन द्वारा जारी आदेषों का पालन करते हुए नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देष दिए। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के कर्मचारियों को समयमान व क्रमोन्नती का लाभ न मिलने की षिकायत भी कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने की, जिस पर कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सहायक आयुक्त को आगामी 15 दिनों में इस संबंध में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देष दिए। कर्मचारियों की मांग पर कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने कहा कि अब हर माह के अंतिम कार्य दिवस पर उस माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का सम्मान व पेंषन भुगतान आदेष वितरण का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में पूर्व की तरह पुनः प्रारंभ किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment