दस्तक अभियान के तहत बच्चों को पिलाई जायेगी विटामिन ‘ए’
खण्डवा 9 दिसम्बर, 2019 - आगामी 17 दिसम्बर से 18 जनवरी 2020 तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा, जिसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए पिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया गया कि इसके लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दवाई पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक देकर बच्चों की रोग प्रतिरोध क्षमता में वृद्धि होती है, शरीर का संक्रमण और बीमारी से बचाव होता है, वृद्धि में विकास में सहायता करता है, त्वचा और आंखों को स्वस्थ रखता है, रतौन्धी से बचाव, एनीमिया नियंत्रण में सहायक, मिजल्स एवं दस्त रोग से होने वाली मृत्यु रोकता है।
No comments:
Post a Comment